फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमीरपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, लोगों में दिख रही नाराजगी, देखें रिपोर्ट

रसोई गैस सिलिंडर, दूध और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम पहले ही आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे थे, वहीं अब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। महंगाई की इस दोहरी मार का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से लोगों में नाराजगी है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के साथसप्लाई भी सीमित हो गई है, जिला में पेट्रोल पंप में सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। दिनभर पेट्रोल की आपूर्ति हो सके इसके लिए सभी ग्राहकों की टंकी फुल करने से पेट्रोल पंप के कर्मी परहेज ही कर रहे हैं। नालटी रोड स्थित पेट्रोल पंप में वाहन चालकों ने बताया कि पहले से हर चीज महंगी है। अब पेट्रोल-डीजल के दामों से महंगाई और बढ़ेगी। खासकर डीजल के दामों से ढुलाई पर असर पड़ेगा। वाहनों चालकों ने बताया कि पहले ही बढ़ते खर्चों के बीच अब वाहन चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। अब पेट्रोल के दाम बढ़ने से ऑफिस आना-जाना भी महंगा हो गया है। पेट्रोल पंप प्रबंधक इंद्र सिंह ने बताया कि 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल की अधिक खपत हो रही है। दिनभर आपूर्ति बनी रहे इसके लिए सीमित मात्रा में पेट्रोल दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें