ग्राम पंचायत दडूही के बाशिंदों ने दडूही पंचायत को हमीरपुर नगर निगम में शामिल करने पर विरोध जताया है। ग्राम पंचायत प्रधान उषा बिरला की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर से मिला है। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मांग की है कि ग्राम पंचायत दडूही को नगर निगम में शामिल ना किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत में गरीब तबके के लोग रहते हैं और भी नगर निगम का टैक्स वहां नहीं कर सकते हैं। इसलिए उन्हें पंचायत में ही रहने दिया जाए जिसके चलते उन्होंने प्रदेश सरकार को उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान उषा बिरला ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हमीरपुर में नगर निगम बनाया जा रहा है, जिसमें दारू ही पंचायत को भी शामिल किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम में शामिल होने पर इसका विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में शामिल होने से नुकसान ज्यादा है और लाभ कम है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में गरीब लोग रहते हैं। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा है कि वह ग्राम पंचायत दडूही को नगर निगम में शामिल न करें। वहीं स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि वह गरीब तबके से संबंध रखते हैं और नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते। क्योंकि उनके पास नगर निगम के टैक्स देने के लिए धन नहीं है। उन्होंने प्रदेश की सरकार से मांग की है की ग्राम पंचायत दडूही को नगर निगम में शामिल न किया जाए।