एनएसयूआई हमीरपुर ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एनएसयूआई ने कहा है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। एनएसयूआई के बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है जोकि सहन करने योग्य नहीं है। केंद्र सरकार एक तरह से तानाशाही पर उतर आई है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि एनएसयूआई लगातार युवाओं की आवाज को उठाती आई है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि आज देशभर में जिस तरह की तानाशाही है, उससे कोई भी भाग देश का अछूता नहीं है। कहा कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। युवा वर्ग आज सड़कों पर उतरकर अग्निवीर भर्ती का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उन संस्थाओं का गला घोटने का प्रयास कर रही है, जो उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।