फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अब चंद मिनटों में काटी जाएगी जहरीली घास, नप कार्यालय सुजानपुर पहुंचा ग्रास कटर

ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर को संवारने के लिए अब मजदूरों किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। चौगान में जहरीली घास को काटने के लिए नगर परिषद कार्यालय के पास मशीनरी पहुंच गई है। मंगलवार को सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मशीन को शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान शहरवासियों के लिए बेहद अहम है। इसकी सुंदरता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। चौगान में प्रवेश द्वार के ऊपर लाइट व्यवस्था करवाकर सुंदरता को चार चांद लगाने का प्रयास किया गया है वहीं चौगान के अंदर किनारे पर लाइट व्यवस्था का प्रावधान भी किया जाएगा। पूर्व में जहां नगर परिषद के कर्मचारियों को हाथों से जहरीली घास को कटाने में दिनों का समय लगता था वहीं अब मशीनरी के आने से घंटों में होने वाला काम चंद घंटों में पूरा होगा। मशीनरी को चलाने के लिए नगर परिषद को ट्रैक्टर किराए पर लेना पड़ेगा। जिसके लिए व्यवस्था नगर परिषद कार्यालय की ओर से की जाएगी। इससे पहले चौगान में घास के कारण लोगों व शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब घास की कटाई समय पर होने से मैदान में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष मुनीष, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा पार्षद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें