पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव की दिशा निर्देशों के तहत जिला रूपनगर पुलिस द्वारा एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना व डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह के नेतृत्वं में नंगल पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ शुरू की गई एक विशेष मुहिम के तहत नंगल की ओम गली में रहने वाले मोहित कुमार को गिरफ्तार कर 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया जिसकी पुष्टि खुद थाना प्रभारी रोहित शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। पत्रकारों से बात करते नंगल थाना के प्रभारी इंसपेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम आईटीआई रोड़ पर गशत पर थी कि इसी दौरान एक स्कूटी सवार ने पुलिस टीम को देख अपनी स्कूटी पीछे की और मोड़ ली जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ कर जांच शुरू की तो उसने अपने जेब से एक लिफाफा निकाला फेंक दिया और जांच करने पर उस लिफाफे से 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर उक्त युवक जिसकी पहचान ओम गली निवासी मोहित के तौर पर हुई को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी कि आखिर यह नशीला पाउडर वह कहां से लेकर आया और किसे सप्लाई किया जाना था। उधर रूपनगर पुलिस ने भी 420 नशीली गोलियों सहित एक युवक जिसकी पहचान सन्नी पुत्र जैचंद निवासी मोहल्ला गुरू नगर के तौर पर हुई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार सन्नी से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि आखिर नशीली गोलियां वह कहा से लाया था और किसे सप्लाई करनी थी।