विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बुधवार पनोह पंचायत के धरोल गांव में संपर्क सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की आवाजाही सुगम होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।