फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मनीषा कुमारी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित

हमीरपुर जिले के गांव उदयपुर से संबंध रखने वाली धाविका मनीषा कुमारी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मनीषा का चयन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 24 अक्तूबर से रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में होने वाली दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चार गुना 400 मीटर महिलाओं के वर्ग में मनीषा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनीषा के पिता रमेश चंद ट्रक ड्राइवर हैं और माता शीला देवी गृहिणी हैं। सामान्य परिवेश में पलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमक बिखेरने के क्रम में मनीषा ने कई बाधाओं को झेला और सफलतापूर्वक पार किया। मनीषा ने संगरूर में 400 मीटर दौड़ 53.81 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीत कर अपनी जगह राष्ट्रीय टीम में सुनिश्चित की है। चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद हमीरपुर पहुंचीं मनीषा का एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल हमीरपुर में आयोजित एक गरिमा पूर्ण समारोह में मनीषा को पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने शाॅल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर ने मनीषा को 11,000 रुपये नकद देकर उनका प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने मनीषा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में चयन पर बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें