हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के जाहू में मेवा उत्सव 24 से 30 अप्रैल होगा। मेवा उत्सव का उद्घाटन 24 अप्रैल को स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा करेंगी। पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने बताया कि पहले तीन दिन ममता भारद्वाज, इशांत भारद्वाज व काकू राम ठाकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उत्सव के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता का पालन किया जाएगा।