हमीरपुर जिले में आठ दवाई व्रिकेताओं के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित दिए गए हैं। दवा नियंत्रक विभाग ने टेंपेंटाडोल व प्रिगावालिन दवाईओं की बिक्री का रिकार्ड ने रखे जाने पर यह कार्रवाई मेडिकल स्टोरों पर की है। खास बात यह है कि इसमें सिविल सप्लाई की दुकान भी शामिल है। सिविल सप्लाई की यह दवाईयां की दुकान मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के बाहर के ही चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए है। तीन दिनों तक यह सभी स्टोर बंद रहेंगे।