फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: लग-कड़ियार मेले का आगाज, बीडीओ वैशाली शर्मा ने किया उद्घाटन; बच्चों के लिए लगे झूले

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत लग-कड़ियार में रविवार को लग-कड़ियार मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। टौणी देवी की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वैशाली शर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लग देवी स्थित शीतला माता मंदिर से मेला पंडाल तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के शुभारंभ समारोह में जिला परिषद उहल वार्ड की सदस्य ज्योति ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुषमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लग-कड़ियार मेले में लोगों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा खान-पान, कॉस्मेटिक्स, कपड़े, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानें भी सज गई हैं। मेले में दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। करीब एक माह तक चलने वाले इस आयोजन से स्थानीय व्यापारियों को बिक्री बढ़ने की आस है। मेले में आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे बाजार में रौनक बनी रहेगी। ग्राम पंचायत लग-कड़ियार के प्रधान सचिन ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मेले स्थानीय लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के साथ स्थानीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले का आयोजन 25 नवंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें