फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी ड्रग ओवरडोज से छात्र मौत मामले में किंगपिन मुख्य तस्कर गिरफ्तार

एनआईटी हमीरपुर में ड्रग ओवरडोज से बिलासपुर निवासी एमटेक के छात्र सूजल की मौत मामले में चिट्टा तस्करी का किंगपिन कुलविदंर को हमीरपुर पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के हिमाचल में कई थानों में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में संलिप्पता पाई गई है। कुलविंदर के प्रदेशभर में नशा तस्करों से संपर्क थे। कुलविंदर के लाखों के वित्तिय लेनदेन में पाए गए हैं। बीते वर्ष 23 अक्तूबर को ड्रग ओवरडोज से छात्र सूजल की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 नवंबर 2023 को पंजाब के जालंधर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पकड़े गए आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य बैंक लेनदेन के आधार पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। वहीं अब इन आरोपियों के संपर्कों के आधार अब कुलविंदर को गिरफ्तार किया गया है। कुलविंदर इस मामले का किंगपिन माना जा रहा है। आरोपी के संपर्क प्रदेशभर के थानों में दर्ज एनडीपीएस के मामलों के आरोपियों से पाए गए हैं। पुलिस को इस आरोपियों से कुलविदंर के संपर्क के पुख्ता सबूत भी मिले हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह आरोपी इस मामले का किंगपिन है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई थानों में मामले दर्ज है। प्रदेशभर के कई हिस्सों के नशा तस्कारों से संपर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी को अदालत से 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें