फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कामेश्वर शर्मा बोले- बिजली बोर्ड कर्मियों से हुई मारपीट मामले में पुलिस जल्द करे कार्रवाई

बिजली बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों से पावंटा साहिब उपमंडल में हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने मारपीट मामले में पुलिस से कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आई समस्या को लेकर गांव मेरूबाला गए थे। यहां पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी कार्रवाई कर रहे थे तो उस दौरान कुछ बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड कर्मचारियों के साथ मारपीट की। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस थाना पुरबाला में शिकायत दर्ज करवाई। मगर एक दिन का समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यूनियन पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि शीघ्र मारपीट के दोषियों को पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिजली बोर्ड प्रबंधन से मारपीट में कड़ा संज्ञान लेने की मांग रखी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें