हमीरपुर। कबीर पंथ समाज सुधार सभा हमीरपुर ने कबीर भवन सलासी में सद्गुरु कबीर साहिब का 629वां प्रकटोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ध्वजारोहण से हुआ। सभा के अध्यक्ष सतीश कुमार कौशल ने उपस्थित संगत का स्वागत किया। मध्य प्रदेश से आए महात्मा प्रणवानंद ने कबीर वाणी पर आधारित सत्संग कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेवानिवृत्त अधीक्षक बीना भाटिया ने मीठे पानी की छबील लगवाई। इस अवसर पर महासचिव कमलेश कुमार शेखर, सेवानिवृत्त आईजी पुलिस सत्यपाल कौशल, सेवानिवृत्त अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इंद्र राम, पूर्व अध्यक्ष पंजाब सिंह कौशल, धर्म सिंह मिन्हास, बलदेव चंद, डॉ. रवि कुमार कौशिक व अन्य लोग उपस्थित रहे।