फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई रैल की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में आयोजित 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसपी बलबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में में जिलेभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल में चमन आईटीआई विजेता व भोरंज उपविजेता, खो-खो में आईटीआई रैल विजेता व सुजानपुर उपविजेता, कबड्डी में मां ज्वाला प्राइवेट आईटीआई विजेता व जेपी आईटीआई उपविजेता, बैडमिंटन में आईटीआई सुजानपुर विजेता व रैल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी आईटीआई रैल ने अपने नाम की जबकि अंकुश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। इस मौके पर थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह, नरेश कुमार, प्रदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें