जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के खिलाफ पटवारी और कानूनगो कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सड़क पर उतरे। मांगों को लेकर पटवारी और कानूनगो ने तहसील कार्यालय हमीरपुर से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। संघ की जिला अध्यक्ष मीना ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।