फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: राज्य चयन आयोग द्वारा ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिन विक्रम महाजन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राज्य चयन आयोग द्वारा ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो की 17 नवंबर को आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके तहत इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। विक्रम महाजन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आठ जिलों में 13 सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिनमें राज्य चयन आयोग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की नकल करने की गुंजाइश न हो। विक्रम महाजन ने कहा कि अभ्यर्थियों को अपने सेंट्रो पर सुबह 8:30 बजे पहुंचना होगा इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी सुबह 9:00 बजे पेपर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की जांच कर लें ताकि समय पर परीक्षा में बैठ सके। वहीं राज्य चयन आयोग के सचिन विक्रम महाजन ने बताया कि ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए प्रदेश भर के 1559 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा की केबल एक ही शिफ्ट होगी। विक्रम महाजन ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि प्रमाणित दस्तावेज ही मान्य होंगे जो सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं जैसे ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड इत्यादि की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज के फोटो साथ में लाएं। विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ गहने, मोबाइल, पर्स, ब्लूटूथ बेल्ट ब्रेसलेट कप कैमरा इत्यादि वस्तुएं परीक्षा हाल में ले जाना वर्जित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें