स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनसाई में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 141 लोगों के छाती के एक्सरे किए गए। इस दौरान पांच लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी का निशुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाता है।