फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विक्रम राणा बोले- पेंशनरों को बांटने का काम कर रहा निगम प्रबंधन

पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा परिसर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कानूनी सलाहकार विक्रम राणा ने की। विक्रम राणा ने बताया कि पेंशनरों को पेंशन महीने की पहली तारीख में नहीं मिल रही है। दूसरे महीने में पेंशन मिलने से गुजारा करना मुश्किल हो गया है। पेंशनरों को पेंशन पहली तारीख में मिलना सुनिश्चित किया जाए। निगम प्रबंधन की ओर से पेंशनरों को बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिस दिन कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है, उसी दिन सभी पेंशनरों को पेंशन मिलनी चाहिए। पेंशनरों को तीन प्रतिशत डीए की किस्त जल्द दी जाए। सभी प्रकार के एरियर का भुगतान किया जाए। बैठक में पेंशनर वेल्फेयर का भी गठन किया गया। अगर किसी सक्रिय सदस्य की मृत्यु होती है तो उनके परिजनों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। बैठक में भाग सिंह, वीना कुमारी, कृष्ण लाल, भगत राम आदि मौजूद रहे। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर का चुनाव भी संपन्न हुआ। सर्व सहमति से मुख्य सलाहकार हाकम सिंह, कानूनी सलाहकार विक्रम राणा, संयोजक धर्म चंद, अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी, प्रधान बंशी लाल, उप प्रधान वीना भाटिया, महासचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष जागीर सिंह को चुना गया। सह कोषाध्यक्ष पवन कुमार, प्रचार सचिव भगत राम और सदस्य के रूप में सुभाष चंद, प्रेम सिंह आदि का चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें