जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास नादौन के पंचायत सचिवों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ई-परिवार सर्वे एप के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ग्राम पंचायत की स्वीकृति प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र में पशुगणना कार्य को आरंभ करेंगे।