फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर को दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

हमीरपुर जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रेस वार्ता में हमीरपुर को प्रदेश का दूसरा सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि कल हुई कैबिनेट बैठक में नाै सुपर स्पेशलिटी विभागों की स्थापना और 73 पदों (प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट) की स्वीकृति दी गई है, जो हमीरपुर के स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊंचाई देंगे। डॉ. वर्मा ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि शिमला के चमियाना के बाद हमीरपुर अब प्रदेश का दूसरा बहु विशेषज्ञ मेडिकल संस्थान बन रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर उपचार संस्थान की सौगात भी हमीरपुर को दी थी। यह नया मेडिकल कॉलेज उस पहल को आगे बढ़ाने वाला मील का पत्थर है। डॉ. वर्मा ने गवर्नमेंट बॉयज स्कूल और गर्ल्स स्कूल के एकीकरण और उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई बोर्ड में लाने के निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उनका कहना था कि इससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें