फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आग लगने से तीन झुलसे, एक एम्स रेफर; सिलिंडर फटने से दुकान को पहुंचा नुकसान

स्थानीय बाजार में एक दुकान में आग लगने से तीन व्यक्ति झुलस गए। इसमें एक व्यक्ति को अधिक गंभीर स्थिति होने से एम्स रेफर कर दिया है। भोटा बाजार में सुबह करीब पांच बजे पुरुषोत्तम चंद पुत्र गोरख राम सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। इस दौरान उन्होंने शटर खोलने की कोशिश की लेकिन शटर में अधिक तपश होने के कारण वह नाकाम रहे। इसी दौरान उनके पड़ोस में किराने की दुकान करने वाले कमलेश कुमार और दूध की सप्लाई करने वाले राकेश कुमार ने शटर खोलने की कोशिश तो इसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ और शटर भी फट गया। इससे पुरुषोत्तम चंद 70 फीसदी झुलस गया । बताया जा रहा है कि उसके मुंह और टांग में भी चोटें आई हैं, जबकि कमलेश और राकेश कुमार भी आग की चपेट में आ गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से पुरुषोत्तम को एम्स रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर हलका पटवारी ललित मोहन, नायब तहसीलदार जोगिंद्र कुमार, कानूनगो डिंपल रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिससे आग पर नियंत्रण पाया। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें