नगर निगम हमीरपुर के तहत पिछले एक वर्ष से विश्राम गृह में ताला लटका हुआ है। मरम्मत कार्य पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। कमरों के अंदर किया हुआ प्लास्टर उखड़ रहा है। दरवाजे इतने सख्त है कि खोलने के लिए पूरी जोर आजमाइश करनी पड़ती है। बाजार से निकाले गए होर्डिंग कबाड़ का ढेर बनकर लोगों का स्वागत कर रहे हैं। कमरों में खराब मैट्रेस हाल बयान कर रहे हैं। वहीं नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने कहा कि शीघ्र ही उन्हें खोल दिया जाएगा। अभी नए मैट्रेस लगाए जाएंगे।