फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, नादौन में किया प्रदर्शन

नादौन विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गुरुवार नादौन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेतृत्व का मनरेगा बचाओ संघर्ष का समर्थन करते हुए इस प्रदर्शन में हजारों लोग लोग शामिल हुए । जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद और मनरेगा समन्वयक विवेक कटोच की अगुवाई में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर विकसित भारत -जी -राम -जी योजना की विसंगतियों पर प्रहार किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि राज्यों पर वित्तीय बोझ डालना संघीय ढांचे पर हमला है। केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। नई व्यवस्था के तहत बजट की सीमा तय करना और अतिरिक्त भार राज्य सरकारों पर डालना हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के साथ अन्याय है। यदि मजदूरों को काम देने का पैसा राज्य को देना पड़ा, तो विकास के अन्य कार्य ठप हो जाएंगे। हम मांग करते हैं कि केंद्र पूर्व की भांति 90:10 का अनुपात बनाए रखे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि सरकार का यह प्रस्ताव कि साल में 60 दिन खेती के लिए काम बंद रहेगा, पूरी तरह से गरीब विरोधी है। नादौन मनरेगा संघर्ष समन्वयक विवेक कटोच ने कहा कि आज ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या आम है। एनएमएमएस और बायोमेट्रिक हाजिरी के चक्कर में गरीब मजदूर दिन भर काम करने के बाद भी दिहाड़ी से वंचित रह जाता है। इस अवसर पर नादौन के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार की नई नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया और संकल्प लिया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर उनके साथ ओबीसी के चेयरमैन मोहन लाल , कैप्टन प्रेम चंद शर्मा, कमल कुमार कम्मी, संतोष संधू, मोती जोशी ,नानक चंद, भारत भूषण राजू, मोंटी संधू, राजिंद्र चौधरी बबलू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू ,रीना देवी,अजय अत्री, कैप्टन सुनील दत्त, सीमा देवी, जोलसपड प्रधान मीना देवी, किटपल प्रधान मीरा देवी, कलूर प्रधान रजिंदर, घलूं प्रधान सुनील, बसारल प्रधान रमना, सुषमा देवी,बीना बन्याल, रजनीश ठाकुर, रजत नवाब, जोगी सेठी आदि कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें