राजकीय महाविद्यालय भोरंज में स्नातक, स्नातकोत्तर और बीसीए कक्षाओं की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्धता के नवीनीकरण के लिए गठित कमेटी ने महाविद्यालय का दौरा किया। समिति में प्रो विजय कुमार, डॉ हिमांशु परमार आदि मौजूद थे। समिति ने विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। समिति अपनी रिपोर्ट कार्ड विश्वविद्यालय को देगी। इसके उपरांत एचएचपी बीएन एनसीसी हमीरपुर के कमान अधिकारी कर्नल जीपी सिंह ने महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट का निरीक्षण किया।