फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुमन भारती बोले- सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र में हिमाचल की बात रखने में रहे असमर्थ

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल में आई आपदा को लेकर तो बयान बाजी कर रहे हैं लेकिन केंद्र में हिमाचल का हक रखने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुए हैं। सुमन भारती ने कहा कि अनुराग ठाकुर हिमाचल में आकर झूठी बयान बाजी करते हैं और लोगों को गुमराह करने का कार्य करते हैं। भारती ने कहा कि अनुराग ठाकुर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठी बयान बाजी करके जनता को गुमराह करते हैं अनुराग ठाकुर पहले वित्त राज्य मंत्री रहे तब भी उन्होंने हिमाचल के लिये कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2023 में केंद्र टीम ने आपदा का अनुमान 9 हजार करोड़ का किया था मगर आज तक कोई विशेष राहत अभी तक नही पहुंची है । उन्होंने कहा कि केंद्र से अभी तक नाममात्र की मदद हुई है जोकि हर प्रदेश का हक होती है। वहीं सुमन भारती में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा पर भी जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि हमीरपुर के विधायक एक ऐसे पहले विधायक हैं जो विधानसभा में केवल अपने परिवार की बात करते हैं । सुमन भारती ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा विधानसभा में हमीरपुर के लोगों की बात रखने में अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के लिए विधानसभा क्षेत्र परिवार होता लेकिन आशीष शर्मा के लिए परिवार परिवार ही विधानसभा क्षेत्र है। सुमन भारती ने सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बीजेपी में जाकर हताश हो चुके हैं और उन्हें काफी जद्दो जिहाद के बाद भाजपा ने तीसरे नंबर का प्रवक्ता बनाया है जिस कारण राजेंद्र राणा हताश और निराश दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राजेंद्र राणा कांग्रेस में शामिल थे तो वह कांग्रेस के उच्च पदों पर विराजमान थे यही नहीं वे कांग्रेस में मुख्यमंत्री के पद की डिमांड किया करते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनकी सारी मांगे धराशाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें