राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया वहीं शुक्रवार को स्कूल में एनएसएस शिविर भी संपन्न हो गया। कार्यक्रम में छात्र-त्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने मुख्य अतिथि विधायक कैप्टन रंजीत सिंह को नाचने पर मजबूर कर दिया। छात्रों द्वारा पानी दी टंकी ओ भाई रामा, रोहड़ू जाना ओ अमिए आदि गीतों की भांगड़ा तथा गिद्दा के माध्यम से प्रस्तुति पेश करके खूब वाहवाही लूटी। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा कार्य की भावना उत्पन्न होती है वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच से बच्चों का हौसला बढ़ता है। कैप्टन ने कहा कि पिछले वर्ष जब वह आए थे उन्होंने दो लाख से हाई मास्टर लाइट सुविधा की थी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्यार चंद, ओंकार चंद आदि उपस्थित रहे।