फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: धनेटा स्कूल में विद्यार्थियों ने मलयालम भाषा में ली शपथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की ओर से मलयालम भाषा में शपथ ली गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रभारी एवं हिंदी प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि भारत विविध भाषाओं और संस्कृतियों का देश है, इसलिए सभी भाषाओं का ज्ञान हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाषाओं के माध्यम से हम देश की एकता और अखंडता को और मजबूत बना सकते हैं। प्रधानाचार्य राज कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को हृदय से अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें