फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सात आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा, दवाइयों का स्टॉक, मरीजों का रिकार्ड रहेगा ऑनलाइन

अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Dec 2025 02:47 PM IST

आयुष विभाग के सात स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जिला आयुष विभाग की ओर से इन स्वास्थ्य केंद्रों में इंटरनेट की सुविधा देने लिए उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की है। हर स्वास्थ्य केंद्र के लिए करीब पांच हजार रुपये की मांग की गई है। यह वह स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनका अपना भवन नहीं है। यह स्वास्थ्य केंद्र पंचायत व निजी भवनों से संचालित किए जा रहे हैं। इनमें डिडवीं टिक्कर, डुगली, जंदडू, रंगड़, चंबेह, टिक्कर राजपूता, दलचेड़ा हैं। इनके के लिए डेस्कटॉप सरकार की ओर से दिए जा रहे है। इंटरनेट की सुविधा मिलने से दवाइयों सहित मरीजों का रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा। जानकारी के मुताबिक जिला में करीब 72 के करीब आयुर्वेदिक संस्थान हैं। इनमें से 65 आयुर्वेदिक संस्थानों में बीएसएनएल की सुविधा दी जा रही है। हालांकि इससे पहले केंद्र प्रभारी अपने स्तर पर मोबाइल से इंटरनेट का प्रयोग करते थे। कई बार इस कार्य को करने में दिक्कतें आती थीं। इंटरनेट की निरंतर सेवाएं लेने की जरूरत पर जिला के आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों की इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की प्रक्रिया पिछले महीने संपन्न हो गई है। स्वास्थ्य संस्थान के प्रभारियों को मरीज का रिकॉर्ड सहित दवाइयों की स्टॉक स्टेटमेंट, फील्ड में स्वास्थ्य के संदर्भ में किए गए सर्वे की रिपोर्ट सहित तमाम जानकारी साझा करने में आसानी हो रही हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने कहा कि 65 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान बीएसएनएल की इंटरनेट सुविधा से जुड़ गए हैं। बाकी के सात स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बजट की मांग की गई है। इनके लिए जल्द ही डेस्कटॉप उपलब्ध हो जाएंगे। बजट मिलते ही यहां भी इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें