फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डिडवीं टिक्कर में जाम से लोग परेशान

मटौर शिमला मार्ग पर डिडवीं टिक्कर के समीप वीरवार को जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भोटा से हमीरपुर सड़क पर स्थित डिडवीं टिक्कर में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण एक समय में दो वाहन निकलते हैं। अगर कोई बस सवारियों को उतारने या चढ़ाने के लिए खड़ी हो जाती है तो बस के पीछे चल रहे वाहनों को ओवर टेक करना चुनौती बन जाता है जिसके कारण जाम लगना शुरू हो जाता है। एक मिनट के भीतर ही लाइन कार एजेंसी तक पहुंच जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर फोरलेन का निर्माण हो जाता है तो इस समस्या से राहत मिल सकती है। लोगों का कहना है कि यहां पर बस स्टॉप गलत स्थान पर बनाया गया है। यहां पर दोनों ओर से बसें रुकती हैं । यह बसें आमने सामने खड़ी हो जाती है जिसके कारण दोनों ओर जाम लग जाता है। लोगों ने मांग की है कि फाेरलेन का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए ताकि राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि अगर आपात स्थिति में कोई फंस जाता है तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें