राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है और विद्यार्थियों को तार्किक सोच व नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक बनने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।