फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नरेश ठाकुर बोले- नशा विरोधी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कार्यकर्ता

Ankesh Dogra Updated Thu, 09 Apr 2026 05:05 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सिंथेटिक ट्रैक अणु में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने किया। उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए नशा विरोधी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। प्रतियोगिता में 5000 मीटर और 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जूनियर समूह के लिए आयोजित 3000 मीटर की दौड़ में पंकज खरयाल प्रथम, शिवांश द्वितीय,अंकुश तृतीय, मिंटू चौथे और कौस्तभ पांचवें स्थान पर रहे। सीनियर समूह की 5000 मीटर की दौड़ में आर्यन प्रथम, अंकित द्वितीय, अभिषेक तृतीय, रोहित ने चौथे और प्रिंस ने पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन राणा, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार और अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें