फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्राम पंचायत बगवाड़ा और ग्राम पंचायत दाड़ी के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर लोगों के विचार सुने। यह कार्यक्रम प्रबुद्ध जनता अभियान के तहत आयोजित किया गया। दौरे के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने ग्राम पंचायत बगवाड़ा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर पंचायत के समलेड़ा में बने स्विमिंग पूल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां स्विमिंग पूल के संचालक सुरेश कुमार चंदेल की ओर से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य विपन चंदेल और प्रधान वरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण भी मौजूद रहे। दौरे के उपरांत सांसद अनुराग ठाकुर अपने निवास स्थान समीरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसमस्याएं सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं। साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से भी उनकी मुलाकात और चर्चा का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें