फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- एनसीओई में बनेगा ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल और 300 बेड वाला हॉस्टल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हमीरपुर में 30 लाख की लागत से बने एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स जिम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों, कोचों तथा खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया और नई सुविधाओं का लाभ लेने की प्रेरणा जताई। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि खेल और व्यायाम युवा पीढ़ी को स्वस्थ, अनुशासित और प्रेरित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित व्यायाम युवाओं को नशा, अपराध और आत्म-विनाशक आदतों से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हमीरपुर को मार्च 2022 में स्थापित किया गया, जिसका उद्देश्य टैलेंटेड युवा खिलाड़ियों को उच्च-स्तरीय कोचिंग, आधुनिक सुविधाएँ और खेल-विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस केंद्र में वर्तमान में 6 खेल विधाओं - एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, जूडो, हॉकी और कुश्ती में अनेकों खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चल रहा है, और भविष्य में इसे और विस्तारित करके अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स सुविधाएँ, ओलंपिक-आकार का स्विमिंग पूल तथा 300-बेड वाला हॉस्टल बना जाएगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने पहले भी इस केंद्र की स्थापना और सुविधाओं के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई है, ताकि हमीरपुर को राष्ट्रीय खेल केन्द्रों की सूची में एक प्रमुख स्थान मिल सके। एनसीओई सेंटर तक जाने वाली एक्सेस रोड पक्की की जाएगी। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए टर्फ का निर्माण भूमि अधिग्रहण के बाद किया जाएगा और एनसीओई सेंटर में देर रात तक बेहतर दृश्यता के लिए अतिरिक्त मास्ट लाइट लगाई जाएगी, पहले से ही एक लाइट लगाई जा चुकी है। इस अवसर पर दीपक शर्मा जोनल हेड, आईसीआईसीआई फाउंडेशन, दिव्या तिवारी शर्मा एनसीओई सेंटर इंचार्ज सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें