फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक हंसराज बोले- कांग्रेस ने अंबेडकर के विचारों को दबाने का किया प्रयास

जिला भाजपा हमीरपुर की ओर से भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान सभा जिला संगोष्ठी का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक हंस राज व प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्षा पायल वैद्य उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जिला भाजपा इकाई ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया व शोक संतिप्त परिवार के प्रति संवदेना प्रकट की गईं। मुख्य वक्ता विधायक हंस राज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान ही किया और जब-जब अंबेडकर को सम्मान देने की बात आई तो कांग्रेस के नेता दूर खड़े दिखाई देते थे। जब डॉ. अंबेडकर की मृत्यु हुई तो उनके शव को मृत्यु स्थल तक हेलीकॉप्टर मार्ग से ले जाने का बिल कांग्रेस के नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी को पकड़ा दिया, इस संकुचित मानसिकता के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को हमेशा दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान दिया है 1990 में भाजपा समर्थित सरकार की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उसी वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से संसद भवन में बाबा साहेब का चित्र स्थापित किया गया। भाजपा ने पंचतीर्थ का विकास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित किया, जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देश भर में आपातकाल लगाया और उस समय संविधान की आत्मा ही खत्म कर दी। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, पूर्व महासचिव अजय रिंटू, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी, कार्यक्रम के जिला संयोजक आदर्शकांत, सह संयोजक राजेश सहगल, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित जिलों के मंडलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें