हारे-नकारे नेता दुष्प्रचार से बाज आएं। दुष्प्रचार से पूर्व यह नेता अपने गिरेबान में झांके। लोगों ने विधानसभा में पहुंचाकर मुझे हैसियत बता दी है। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बलोह पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को विरोधियों पर यह तंज कसा है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा है कि हारे हुए नेताओं की ओर से दुष्प्रचार किया जा रहा है लेकिन उन्हें पहले अपने अंदर झांक कर देख लेना चाहिए। कहा कि उन्होंने अपनी जनता के आशीर्वाद से पिछले एक साल में सरकार के सौजन्य से भी कई कार्य हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाए हैं। आशीष शर्मा ने हमीरपुर की ग्राम पंचायत बलोह में विधायक निधि से सामुदायिक भवन के शेड का उद्घाटन किया । इस अवसर पर बलोह में विधायक आशीष शर्मा का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।