फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय नाटक के माध्यम से प्राकृतिक दीवाली मनाने का दिया संदेश

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में ईको क्लब एवं बोस बॉटनिकल सोसाइटी, बॉटनी विभाग के विद्यार्थियों की ओर से एक नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। नाटक का विषय ये है हमारी दीवाली: प्रकृति वाली, स्वदेश वाली रहा। नाटक में विद्यार्थियों ने दर्शकों को हरित और स्वच्छ दीवाली मनाने का संदेश दिया तथा पटाखों और चीनी सामान (जैसे लाइट्स आदि) के बहिष्कार के फायदे बड़े प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग और पर्यावरण के संरक्षण का महत्व समझाते हुए यह संदेश दिया कि दीपावली केवल प्रकाश और आनंद का नहीं, बल्कि प्रकृति और देशभक्ति का पर्व भी है। कार्यक्रम का सफल संचालन ईको क्लब एवं बोस बॉटनिकल सोसाइटी की संयोजक डॉ. कल्पना भंडारी द्वारा किया गया। इस अवसर डॉ. विजय कुमार, विभागाध्यक्ष (बॉटनी), डॉ. विजय ठाकुर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भोरंज, डॉ. प्रमोद सिंह पाटियाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें