फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

धर्मशाला में चार दिसंबर को सरकार के खिलाफ प्रस्तावित रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अवाहदेवी मंदिर परिसर में रूपरेखा तैयार की। भोरंज मंडल से लगभग 100 वाहन रैली में शामिल होंगे। बैठक में सेक्टर समीरपुर और सेक्टर बधानी के बूथ अध्यक्ष, बूथपालक, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने की, जबकि जिला सह-प्रभारी प्रियव्रत शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन विकास के नाम पर स्थिति शून्य बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता को झूठे प्रलोभन देकर सत्ता हासिल की, जबकि आज आम और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा चार दिसंबर को धर्मशाला में सरकार के खिलाफ रैली करने जा रही है। उन्होंने बताया कि भोरंज मंडल से लगभग 100 वाहन रैली में शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला उप महामंत्री चमन ठाकुर, महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार, मनमोहन सिंह, प्रमिला देवी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें