फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामला: सीआर पद से बर्खास्त, नौ प्रशिक्षु दो सप्ताह के लिए निलंबित

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल एक क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) को भी पद से बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की गाइडलाइन के तहत यह कार्रवाई की गई है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले में चार अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें जांच रिपोर्ट और की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी। मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत सामने आने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच की थी। जांच के आधार पर द्वितीय वर्ष के नौ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कथित तौर पर रैगिंग के लिए इस्तेमाल किए गए पीजी कमरे से जुड़े छात्र और जूनियर विद्यार्थियों को वहां ले जाने वालों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, छह अन्य विद्यार्थियों पर 25-25 हजार रुपये प्रति छात्र की पेनल्टी लगाई गई है। कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई के संबंध में अभिभावकों को भी जानकारी दी है। कॉलेज प्रबंधन ने चार अभिभावकों के साथ बैठक कर जांच रिपोर्ट और कार्रवाई से अवगत करवाया। हालांकि, कुछ अभिभावक जानकारी मिलने के बावजूद कॉलेज नहीं पहुंचे। वहीं, कुछ अभिभावकों ने निर्धारित जुर्माना भर दिया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है। हालांकि, रैगिंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर विद्यार्थी को इस पद पर नहीं रखा जा सकता। इसी आधार पर मुख्य आरोपियों में शामिल एक सीआर को पद से हटाया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें