फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आपदा से राहत और विश्व कल्याण के लिए सुजानपुर में महायज्ञ

आपदा पीड़ित परिवारों पर प्रभु की कृपा बरसे, जनजीवन सामान्य होकर पटरी पर चले इसी सुख समृद्धि कामना को लेकर के रुद्र तथा चंडी महायज्ञ का आयोजन प्राचीन हनुमान मंदिर सुजानपुर में किया जा रहा है। राजपुरोहित पंडित आशुतोष शर्मा की अुगवाई में बरसात से आई आपदा को लेकर के विश्व कल्याण के लिए यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। प्राचीन हनुमान मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के लिए एक हवन कुंड स्थापित किया गया है। जिसमें चंडी तथा रुद्र महायज्ञ को लेकर के मंत्रों उच्चारण किया जा रहा है। महायज्ञ में शामिल पंडित राजपुरोहित पंडित आशुतोष की अगुवाई में विश्व कल्याण की कामना के मंत्रोच्चारण कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें