फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर में पीलिया की दस्तक, 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन संक्रमित

जिला मुख्यालय के बाद अब उपमंडल सुजानपुर में भी पीलिया ने दस्तक दे दी है। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर एक में दो और वार्ड दो में एक पीलिया का मामला सामने आया है। इसमें एक 12 वर्षीय बच्ची, 19 वर्ष का लड़का और 39 वर्ष का व्यक्ति शामिल है।तीनों मरीजों का सुजानपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुजानपुर चौगान में इन दिनों मेला भी सजा है और भारी संख्या में लोग मेला में शॉपिंग के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर फास्ट फूड कॉर्नर में लोग फास्ट फूड खा रहे हैं ऐसे में विभाग ने दुकानों का निरीक्षण कर स्वच्छता को जांचा है। पीलिया के मामले सामने आने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए दो टीमों का गठन किया। पहली टीम में खंड स्वास्थ्य अधिकारी सुजानपुर राजकुमार की अगुवाई में सदस्यों ने वार्ड नंबर एक व दो में पेयजल योजना के नलों से दो सैंपल एकत्रित किए और पीड़ितों के परिवार सदस्यों की भी जांच की। जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं मिला है। परिवार सदस्यों को पानी उबालकर पीने क्लोरीन व ओआरएस के पैकेट बांटे गए। इसके उपरांत टीम ने मुख्य बाजार में ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्र स्तरीय होली मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने व ताजी सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी टीम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने नौ वार्डों में डोर-टू-डोर निरीक्षण किया और लोगों को पीलिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। मेला स्थल में सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। पीलिया फैलने के कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। बीएमओ सुजानपुर डॉ. राजकुमार ने कहा कि अस्पताल में पीलिया से पीड़ित तीन मरीज दाखिल हैं। पीड़ितों का उपचार चल रहा है। अभी तक कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। वार्डों से पानी के दो सैंपल भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत रविवार को पीलिया का एक भी मामला नहीं आया है। अब तक पीलिया के 55 मामले आ चुके हैं। इनमें से 43 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो विद्यार्थी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। दस मरीजों का घर में इलाज चल रहा है। दो दिन पहले बहुतकनीकी संस्थान से पानी के सेंपल लिए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। बीएमओ टौणी देवी रमेश रत्तू ने बताया कि रविवार को पीलिया का मामला नहीं आया है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें