फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर चालान काटेंगे संस्थान प्रभारी

जिलेभर के सरकारी स्कूलों में 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रभारी चालान काटेंगे। स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों के विशेषाधिकार दिया गया है। जिला के छह शिक्षा खंडों में अभी तक 300 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है, जबकि बचे हुए 100 स्कूलों को 30 नवंबर तक तंबाकू रहित करने का लक्ष्य तय किया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे से बचाना, उन्हें स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाना है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान में शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं। दोनों विभागों के साझा प्रयास से यह मुहिम लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि जिले में 400 स्कूलों को 30 नवंबर तक तंबाकू रहित घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसी उद्देश्य से स्कूल प्रधानाचार्यों और स्कूल मुखियों को चालान काटने की विशेष शक्ति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें