फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जलाड़ी व रैल में सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Nov 2025 03:33 PM IST

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने वीरवार को जलाड़ी व रैल आईटीआई में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानियां बरतने का संदेश दिया। नटराज कला मंच के अध्यक्ष राजीव जस्सल ने बताया कि आम लोगों और विशेषकर, युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने एक विशेष अभियान आरंभ किया है ताकि लोगों को नियमों के बारे में अधिक से अधिक जानकारियां दी जा सकें। इस मौके पर राजेश कपिल, डॉ. ओम भारद्वाज, डॉ. मलकीयत सिंह राणा, कपिल ठाकुर, और अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें