राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में वीरवार को कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रीतु ठाकुर ने विद्यार्थियों को कैरियर विकल्पों, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी तथा बदलते हुए रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में महाविद्यालय और बाहरी संस्थाओं के बीच एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यशाला में उप-प्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर,सपना राणा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।