फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भरेड़ी में शिविर में 140 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

गरीब असहाय सहायता संस्था और निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में भरेड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में हड्डी रोग, न्यूरोसर्जरी, हृदय रोग, स्त्री रोग और नेत्र रोग से संबंधित चिकित्सक मौजूद रहें। साथ ही, ईसीजी, रक्तचाप आदि की निशुल्क जांच सुविधा दी। संस्था के संस्थापक सेवानिवृत बीएमओ डॉ. पीसी सैणी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में 140 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें