फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में छात्राओं को उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में किया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में गुरुवार के दिन उपभोक्ताओं के अधिकारों के संदर्भ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ता के संरक्षण व अधिकार के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस जागरूकता शिविर में बताओ और मुख्य अतिथि उपभोक्ता कमिशन के जज हेमांशु मिश्रा पहुंचे। उन्होंने छात्रों को उपभोक्ता के अधिकारों के बारे में जानकारी देने के अलावा फोरम में शिकायत करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी । इस मौके कर दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के मुख्य संरक्षक सुशील शर्मा, स्कूल की प्रधानचार्य पूनम चौहान सहित स्कूल के प्रध्यापक भी मौजूद रहे। उपभोक्ता कमीशन के न्यायाधीश हेमांशु मिश्रा ने कहा कि 50 लाख खरीद वाले मामले उपभोक्ता जिला उपभोक्ता संरक्षण अदालत के तहत आते हैं। वहीं 2 करोड़ से अधिक खरीद वाले मामले राज्य स्तर की उपभोक्ता संरक्षण अदालत में जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें