फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: धनेटा स्कूल की छात्राओं ने अंडर-17 खेल प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन

राजकीय कन्या उच्च विधालय धनेटा की छात्राओं ने अंडर-17 खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। छात्राओं ने शानदार टीम भावना और कड़ी मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम में सायना पोस्वाल, अवनी, राधिका, पायल भारद्वाज, तनिशा, अंशिका, पालवी, अक्षरा, वंशिका, आसमी शर्मा, चंद्रिका तथा दीक्षिता शामिल रहीं। इनमें से सायना पोस्वाल का चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम के लिए किया गया है, जो विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। टीम के प्रशिक्षक शरीरिक शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि छात्राओं ने प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है। विद्यालय की मुख्याध्यापिका शशि बाला ने सभी विजेता छात्राओं तथा सायना पोस्वाल को राज्य स्तरीय चयन पर हार्दिक बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें