फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: यूजीसी की गाइडलाइन के विरोध में सामान्य वर्ग संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 01:00 PM IST

यूजीसी की गाइडलाइन के विरोध में सामान्य वर्ग संयुक्त मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मण सभा, राजपूत महासभा आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने बताया कि सरकार देश को बांटने का प्रयास कर रही है। इस अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग की। यह अधिसूचना गंभीर सांविधानिक और विधिक प्रश्न खड़े करती है। यह अधिसूचना भारत के संविधान में दिए गए समानता के अधिकार की भावना के अनुरूप नहीं है और इससे उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने मांग की है कि यूजीसी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें