फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विशेष रूप से मनाया जाएगा पूर्व पीएम का जन्मदिवस

अटल प्रेम सेवा संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को 25 दिसंबर को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया है। संस्था की बैठक दरोगण में आयोजित हुई। संस्था अध्यक्ष विजय बहल ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान वाजपेयी के सम्मान में जनसेवा आधारित गतिविधियों का आयोजन करने पर सहमति बनी। बैठक में वाजपेयी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए यह तय किया गया कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से यह उत्सव मनाया जाएगा। बैठक में संस्था के अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, पवन शर्मा महासचिव, सचिव अनिल शामा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें