पहले नवरात्र पर सुबह से ही आवाहदेवी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। पंडितों द्वारा अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान से कलश की स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।