फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ बनेगा डेंटल कॉलेज

अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 02:50 PM IST

निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ के साथ शीघ्र ही डेंटल कॉलेज का निर्माण कार्य आरंभ होगा। संबंधित विभागों ने एसडीएम नादौन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रस्तावित भूमि स्थल का सयुंक्त निरीक्षण किया। वहीं प्रदेश स्तर के नशा मुक्ति केंद्र लिए भी जोलसप्पड़ में भूमि स्थल का निरीक्षण हुआ। एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत मेडिकल कॉलेज के साथ लगती टीका महाल सनकर में 70 कनाल की भूमि स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के विभाग अध्यक्ष एचओडी प्रोफेसर अनुप्रिया, राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रोफेसर अनुप्रिया शर्मा ने बताया कि डेंटल कॉलेज के लिए अधिकतम चार एकड़ जमीन की जरूरत होती है। ऐसा संभव न हो तो कम से कम दो एकड़ भूमि का होना आवश्यक होता है। चार एकड़ से भी ज्यादा यानी एक साथ लगती 70 कनाल भूमि का निरीक्षण हुआ। 60 कनाल भूमि में नशा मुक्ति केंद्र बनना प्रस्तावित है। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती, अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, एमएस डॉ. देशराज, तहसीलदार नादौन रोहित कंवर, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत राणा व कार्यालय व फील्ड कानूनगो के अलावा क्षेत्र के पटवारी व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें